Posts

Showing posts from 2016

यु इस तरह मेरा दिल तोड़ कर

तुम अभी  ना जाओ छोड़  कर, यु इस तरह मेरा दिल तोड़ कर , क्यो गेरो में मसरुफ हो  गए, यु इस तरह मेरा दिल तोड़ कर, मुख्तलीफ है हम दुनिया के लिये, रिवायतो की जन्जीरे बंधी है इसलिये, जो हम दोनो को जुदा कर दे , ऐसे मजहब को मैं मानु किसलिये ज़माने को भी मनाने की कोशिश की, तुमने यु मेरी हौसला अफज़ाई की , मुझसे खामोशियो से राब्ता कर, यु इस तरह मेरा दिल तोड़ कर, क्यो गेरो में मसरूफ हो गए , यु इस तरह मेरा दिल तोड़ कर

आतंक

हा उसने ये आतंक मचा रखा  है , जीत नही चाहीए हमे हराना है , ज़िस देश में लोग हो भुखे और असुरक्षित, उसने हमे फ़ना करने का बीड़ा उठाया है , सिंधु नदी, मोस्ट फेवर्ड नेशन ये तो है शुरुआत , तुम्हारे बचे कूचे अस्तित्व को ऐसे ही मिटाना है, खास दुश्मन का है मोहरा वो ज़रूरतो का , खत्म हुई तो प्यादे माफिक सस्ते में निपटना है!

संघर्ष

Image
जिंदगी कभी-कभी ऐसी लगती है, आस्मां से गिरे खजूर पर अटके जैसी लगती है, दिल के मामलो की राजनीति छोड़ आए, बाहरी मुद्दों पर  परेशानी खड़ी लगती है, जब लिखा ही है किस्मत में संघर्ष करना, मैदान छोड़ने की बात बेवजह लगती है, अस्तित्व पर उठता है जब-जब सवाल, प्रहार में संसार की  शक्ति अनुभव होती है, जीत गए तो नया युद्ध सामने होता है, जिंदगी इसी तरह तो रंगीन लगती है।

स्मार्ट

Image
लड़का लड़की से - तुम ब्लैक ड्रेस में बहुत स्मार्ट लगती हो! लड़की- कभी कभी मैं  एयरटेल और आईडिया भी लगती हु!

स्वच्छ भारत

Image
अर्थव्यवस्था एक खेल है जो मुझे समझ नहीं आता, जीना है तो दो शब्द इसके बारे में कह ही देते है, स्वच्छ भारत का इरादा बच्चों और बुढ़ो, सभी ने किया, फिर भी कचरा शौक से बनता है खाली प्लाॅट की शोभा, दीवार पर लिखा विरोधियो ने, गधा पेशाब कर रहा है, पेशाब करने वाला बेचारे गधें पर इल्ज़ाम लगा रहा है, जहां सोच वहा शौचालय कभी-कभी सुनना, लगता है अजीब, पढ़ाने के अलावा शिक्षक के है दूसरे सभी काम, हालात करीब, हाथों को धोए एंटिसेप्टिक से, भलें ही खाना नसीब न हो भुखे रहो, कीटाणु दूर भगाओ, मगर महंगाई कम न हो!

व्यथा

Image
ये कैसी व्यथा है, एक्सक्यूज मी कह कर मदद के लिए बुलाया तो कोई नहीं आया, भैया कहने पर सब दौड़े  गए ! 

जंजीर

Image
मुझे गहनों की जंजीरों में जकड़ना पसंद है, मगर रस्मो रिवाजो कि नहीं, इन जंजीरो का  मुझसे गहरा  है, कभी जेवर बनके मेरी नजाकत बढ़ाते है,  तो कभी बेड़ी बन कर मुझे उड़ने से रोकते है, 'लोग क्या सोचेगे' इस नाम की कैद से रिहा भी हो जाऊ तो भी कैसे खुश रह पाउगी बिना किसी बेड़ी के भी एक युद्ध का सामना करुँगी मैं , अपने आत्म सम्मान की लड़ाई अटल होकर लडूंगी  मैं !

गरीब

Image
दोस्त, लाचार, बेबस और खाली जेब पड़े है, कहते है आजकल गर्लफ्रेण्ड मिलती कहां है, देखा इधर-उधर और मुंह ताड़ते रहे, एक खुबसुरत लड़की के पीछे भागते रहे, शादी हुई तो घर से बंध गए, राशन किराना के भाव पता चल गए, अब तो दाल भी मिलना नसीब में नहीं है, ये अब अमीरो का खाना, गरीबों का नहीं है, मेरी इंश्योरेंस पॉलिसी कुछ काम कर जाए, मरने के बाद बच्चों के सपने पूरे हो जाए, जिंदगी रहते तो कुछ कर न सका, घरवालों के आंसू पोछ न सका, उस दुनिया में तो मुझे यमराज भी सताएगें, गिन-गिन के हर पाप मेरे पकोड़े बनाएगें।

परदेस

Image
                                     जाने क्यों उस मिट्टी में क्या है जो घर की याद आती है,                                       जाने इस परदेस में क्या है जो  यहाँ रोके रखता है,                                                इस कश्मकश में ही  जीये जा रहे है,                                           दिल है कही ओर, दिमाग की माने जा रहे है,                                      दिल ओर दिमाग की मनमानी एक होना चाहिए,                                        जिंदगी लंबी नहीं बल्कि बड़ी होना चाहिए,                                           पंछी है हम आखिर उड़ना भी सीख गए,                                         दस्तूर है नया आशियाना, वो बना गए,                                     अपनों से दूर होना कोई बड़ा मसला नही,                                    गैरो को अपना बनाना किसी को आता नहीं,                                       अब जिंदगी का फलसफा कुछ ऐसा होना चाहिए ,                                         जिंदगी लंबी नहीं बल्कि बड़ी होना चाहिए। 

बारिश

बारिश प्रेमियो का मौसम है, इसकी बुराई करना जरा महँगी है, मगर ज़रा गौर करे जिसे धुप से मोहब्बत है, उसके लिए तो जिंदगी अभी बेमतलब है , वोह तो बिछड़ा है अपने प्रेमी से, सूरज से प्यार वही एक तो करता है, सूरज जगाता है जोश कुछ करने की, बारिश देती है ठण्डक, ले जाती है रंगत,  अब न करो मनमानी  बारिश खूब, है सूरज की किरणों से मोहब्बत बहुत !   

खामोशी

कभी - कभी परिस्थितियॉं व्यक्ति को बहुत बुरा बना देती है , कहते है कि महिलाओं से ज्यादा पुरूषों में भावनाएं होती हैं , बस वह उसे लफ्ज़ो में बयां नहीं करते , मगर कोई खामोशी से तो आपकी भावनाएं नहीं जान सकता , कभी तो दर्द को लफ्जों का रूप देना चाहिए।

कल

सोचती हुँ, कल का दिन तो खुशियाँ लेकर आएगा, बस आज कैसे भी गुजर जाए हर दिन ये सोच के गुजर जाता है लगता है मै जिन्दा हूँ कल के इंतजार में, मगर कल तो कभी नहीं आता है। 

जिंदगी

कहते हैं कभी-कभी उस पर छोड़ना पड़ता है, फिर भी वहीं होता है जो वह चाहता है। तो हम कुछ करते क्यों है, उस पर क्यों नहीं छोड़ देते। ये भी एक अजीब सा सवाल है, शायद इसका जवाब उलझी जिंदगी को कुछ हद तक सुलझा दे!

गड्ढे

सब साफ़ और सुलझे रास्ते पर चलना चाहते है, कोई गड्ढों से गुजरना पसंद नहीं करता। मगर गड्ढे ही ऐसी चीज़ है जो रास्ते मे खूब मिलते है, अब चाहे वोह ज़िन्दगी के हो या सड़क के! तो क्यो ना इन गड्ढों को अपना दोस्त बना लिया जाए। 
जीत का जश्न उसकी आँखों में दिख रहा है, वो है दुश्मन मगर आज अहबाब लग रहा है।